Computer Operator क्या है ? - जानिए Computer Operator बनने के लिए क्या करे

Share:


हैलो दोस्तों Hindiguide24  में आपका फिर से  स्वागत है। आज हम आपको बताने जा रहे है कंप्यूटर  ऑपरेटर क्या है   यदि आप भी Computer Operator बनना चाहते है तो आप बिल्कुल सही लेख को  पढ़ रहे है। साथ ही आजके इस लेख  के द्वारा आप जानेंगे की Computer Operator क्या होता है 
Computer Operator का काम  क्या होता है  भी आज आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे।  आशा करते है की आपको हमारी सभी लेख  पसंद आ रहे होगे । तो चलिए जानते है  | आजकल हर काम में कंप्यूटर की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। चाहे सरकारी ऑफ़िस हो या प्राइवेट सभी जगह कंप्यूटर आवश्यक हो गया है। और यह आज के समय की जरुरत भी है। Computer Operator नाम तो आपने सुना होगा और इसमें करियर बनाना बहुत आसान भी है। बस आपको कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान के लिए थोड़ी मेहनत करनी होती है। क्योंकि इसकी जॉब करने के लिए कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना ज़रुरी है।


Computer Operator क्या है ?

कंप्यूटर में डाटा इनपुट करने का काम Computer Operator के द्वारा किया जाता है। कंप्यूटर ऑपरेटर को आउटपुट डिवाइस की-बोर्ड, प्रिंटर, माउस का प्रयोग करना आना चाहिए। क्योंकि इस काम के लिए इन्हीं का इस्तेमाल करना होता है। इसके लिए टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान सबसे ज्यादा काम आता है। तभी आप कंप्यूटर ऑपरेटर बन सकते है 

Computer Operator कैसे बने 

कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए किसी विषय में वैसे तो ज्यादा ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर फ़ील्ड से सम्बन्धित जानकारी होना ज़रुरी है तो जानते है Computer Operator की  तैयारी कैसे करे कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए 

  • टाइपिंग स्पीड

एक कंप्यूटर ऑपरेटर का मुख्य काम टाइपिंग के द्वारा डाटा की Entry करना होता है। इसलिए टाइपिंग स्पीड का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होता है। मिनिमम 35 शब्द प्रति मिनट से ज्यादा आपकी टाइपिंग स्पीड होना चाहिए। अगर आपकी इतनी स्पीड है तो आप कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए आवेदन किसी सरकारी या  कर सकते है।

  • भाषा का पूर्ण ज्ञान

आप जिस भाषा में टाइप करेंगे उसका आपको पूरा ज्ञान होना चाहिए। कई बार ऐसा होता है की आपको अंग्रेजी और हिंदी दोनों में टाइप करना होता है। अगर आपको भाषा का ज्ञान नहीं है तो आपको टाइप करने में परेशानी होती है। तो भाषा का ज्ञान होना जरुरी है। चाहे आप हिंदी में टाइप करे या इंग्लिश में भाषा का ज्ञान होना जरुरी है। 

  • कंप्यूटर का ज्ञान

कंप्यूटर ऑपरेटर का काम ही कंप्यूटर पर करना होता है। इसलिए ऑपरेटर को कंप्यूटर का आवश्यक ज्ञान होना ज़रुरी होता है। तो कंप्यूटर की समझ और Shortcut की समझ होना चाहिए। तथा टाइपिंग के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल को ऑपरेट करना आना चाहिए। हमारा मतलब है की आप को बेसिक के साथ थोडा बहुत एडवांस कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए |

Computer Operator जॉब के लिए योग्यता

कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए आपकी कुछ आवश्यक योग्यता होना चाहिए। उसके बाद ही आप कंप्यूटर ऑपरेटर बन सकते है।

  1. शैक्षिक योग्यता

कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए उम्मीदवार को 12 Th पास होना ज़रुरी है। और कुछ जगहों पर ग्रेजुएशन भी माँगा जाता है। तथा साथ ही कंप्यूटर का 6 महीने का डिप्लोमा भी माँगा जाता है। और यह इस बात पर भी निर्भर करता है की आप किस पद के लिए आवेदन कर रहे है या किस विभाग में आपको काम करना है। इसलिए सचिक योगता होना बहुत ही जरुरी है |

२.आयु सीमा

कंप्यूटर ऑपरेटर बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 30 वर्ष होना चाहिए।

Computer Operator की सैलरी कितनी होती है 

कंप्यूटर ऑपरेटर में बेहतर करियर के साथ अच्छी सैलरी भी मिलती है। कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब प्रोफाइल अलग-अलग सेक्टर में अलग-अलग होती है।
सेक्टर के अनुसार अलग-अलग सैलरी भी दी जाती है। मुख्य रूप से 2 सेक्टर होते है Government Sector और Private Sector इन सेक्टर में व्यक्ति की योग्यता, अनुभव के आधार पर सैलरी निर्धारित की जाती है।
  • Government Sector – 10,000 से 20,000
  • Private Sector – 14,000 से 20,000

Computer Operator के कार्य 

एक कंप्यूटर ऑपरेटर को क्या काम करना होता है यह हम आपको आगे बता रहे है तो चलिए जानते है Computer Operator का क्या काम होता है 
  • इनका मुख्य काम डाटा एंट्री करना होता है। मतलब कंप्यूटर पर सूचनाओं को ऑपरेट करना या डाटा को कंप्यूटर में फ़ीड करना। जिसके लिए की-बोर्ड, माउस, स्कैनर आदि का इस्तेमाल किया जाता है।
  • की-बोर्ड के द्वारा कोई भी शब्द टाइप करना कंप्यूटर की भाषा में डाटा कहलाता है। चाहे कोई वर्ड हो, इमेज हो या कोई वीडियो हो जिसे कंप्यूटर में फ़ीड करना होता है।
  • तथा माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में डाटा Enter करना होता है।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर को एमएस वर्ड में डॉक्यूमेंट भी बनाना होता है।
  • और इन सभी कामों के साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर को कभी-कभी ईमेल भी करना होता है।
  • इन्टरनेट सफरिंग भी करना पड़ता है 

Conclusion

आज की पोस्ट के माध्यम से आपने जाना की Computer Operator  बनने के लिए क्या करे और इसके साथ ही आपने Computer Operator की तैयारी कैसे कर सकते है ये भी सिखा। आशा करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest Update पाना चाहते है, तो आपको हमारी HinduiGuide24 की वेबसाइट को सब्सक्राइब करना होगा। फिर मिलेंगे आपसे ऐसे ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो। और इसके साथ साथ इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे 

कोई टिप्पणी नहीं