हैलो दोस्तों HindiGuide24 में आपका स्वागत है। आज हम आपको बताने जा रहे है Income Certificate क्या है और इसे कैसे बनाये इसके साथ ही आप यह भी जानेंगे की Income Certificate के लिए Document क्या क्या लगते है
Income Certificate क्या है ? यह भी आज आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे। और हम आपको यह बिल्कुल सरल भाषा में समझाएँगे। आशा करते है की आपको हमारी सभी पोस्ट पसंद आ रही होगी। इसी तरह आप आगे भी हमारे ब्लॉग पर आने वाली सारी पोस्ट पसंद करते रहे और हमे सपोर्ट करते रहे
क्योकि ऐसे बहुत से दस्तावेज़ होते है जिनकी हमें सरकारी कामों या हमारे महत्वपूर्ण कार्यों में जरुरत होती है। आय प्रमाण पत्र भी उनमें से ही एक है। यह एक आवश्यक दस्तावेज़ होता है। आय प्रमाण पत्र का हमारे पास होना बहुत ज़रुरी है नहीं तो हमारे बहुत से काम रुक जाते है और हमें परेशान होना पड़ता है।
आपने भी अगर अभी तक आय प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो जल्द ही बनवा ले। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक ज़रुरी दस्तावेज़ है। यदि बैंक से लोन लेना हो तब भी हमारी इनकम देखकर ही हमें लोन दिया जाता है। तो उस समय भी आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। आय प्रमाण पत्र के लिए आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है।
Income Certificate क्या है ?
आय प्रमाण पत्र प्रत्येक व्यक्ति की आय का प्रमाण होता है। यह भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया सरकारी दस्तावेज़ है। हमें सभी सरकारी कामों के लिए आय प्रमाण पत्र की जरुरत होती है। स्कूल – कॉलेजों में छात्रवृति के लिए आय प्रमाण पत्र की जरुरत पड़ती है। आय प्रमाण पत्र नागरिक को अपनी वार्षिक आय प्रमाणित करने के लिए प्रदान किया जाता है। प्रमाण पत्र में एक व्यक्ति या परिवार की वार्षिक आय का पूर्ण विवरण होता है।
Income Certificate के लिए डाक्यूमेंट्स
यदि आप आय प्रमाण पत्र बनवा रहे है तो उसके लिए कुछ ज़रुरी दस्तावेज़ भी आवश्यक होते है। तो जानते है आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए दस्तावेज़ कौन से लगते है:
- कोई भी एक इनकम प्रूफ
- पासपोर्ट साइज़ 2 फ़ोटो
- पहचान पत्र
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
Income Certificate ऑनलाइन कैसे कैसे बनाये
Income Certificate का होना हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण होता है। हम आपको Online Income Certificate बनाने का प्रोसेस बता रहे है। तो चलिए जानते है Online Income Certificate कैसे बनाये
- सबसे पहले आपको इस वेबसाइट Mponline.Gov.In पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Login पर क्लिक करना है।
- Login करने के बाद सारी Details Enter करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। आप Scroll Down करेंगे तो आपको कियोस्क सेवाएं में बहुत से ऑप्शन मिलेंगे उसमें एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पर क्लिक करे।
- एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पर क्लिक करने के बाद ई-डिस्ट्रिक्ट की सारी सेवाएं आपके सामने आ जाएगी। इसमें आपको सामान्य प्रशासन पर क्लिक करना है।
- इसमें आपको 3 ऑप्शन मिलेंगे तो आपको पंजीयन पर क्लिक करना है। आपके सामने एक नंबर जनरेट होगा यह Reference Number है इसे कहीं पर Note कर ले। अब Ok करने पर आपके सामने पूरा फॉर्म ओपन आ जाएगा। फॉर्म को पूरा भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करे।
- अब नया पेज खुलेगा इसमें आपको Scroll Down करना है और वार्षिक आय में अपनी वार्षिक आय भरे।
- यदि आपने पहले यह प्रमाण पत्र बनवाया है तो हाँ सिलेक्ट करे और अगर नहीं बनवाया है तो नहीं सिलेक्ट करे।
- अब आवेदक का प्रकार सिलेक्ट करे और आवश्यक दस्तावेज़ में स्वयं का घोषणा पत्र पर टिक करके Submit करे।
- Submit के बाद आपको Payment करना है तो Proceed To Payment पर क्लिक करे।
- अगर कभी Server Error बता रहा है तो आपको फिर से शुरू से प्रोसेस करनी है और पंजीयन पर क्लिक करने की जगह “अधूरा आवेदन पूर्ण करे” पर क्लिक करे। आपने जो Reference Number Note किया था उसे यहाँ Enter करे तो आपका फॉर्म पूरा भरा हुआ आपके सामने आ जाएगा।
- Proceed पर क्लिक करे और स्वयं का घोषणा पत्र पर टिक करके Dsd File को Browse करके Submit कर दे। अब आपका आवेदन हो चुका है इस प्रक्रिया से आप ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।
Note: आय प्रमाण पत्र बनने में कुछ दिन लग सकते है। यह 6 से 10 दिन में जारी कर दिया जाता है। तो कुछ दिन तक इंतजार करे आपको आपका आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
आज के इस लेख के माध्यम से आपने जाना इनकम सर्टिफिकेट कैसे बनाये ऑनलाइन और इसके साथ ही आपने Income Certificate क्या है यह भी जाना आशा करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
इस लेख की जानकारी आप अपने फ्रेंड्स को भी दे। तथा सोशल मीडिया पर भी यह पोस्ट ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारा लेख Income Certificate कैसे बनाये में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है इस लेख से सम्बन्धित तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते है। हम आपकी मदद ज़रुर करेगे |
अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest Update पाना चाहते है, तो आपको हमारी HindiGuide24 की वेबसाइट को सब्सक्राइब करे। फिर मिलेंगे आपसे ऐसे ही आवश्यक और जरुरी जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों हमारा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद,
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें