IP और TCP प्रोटोकॉल क्या है ? और ये क्या काम करते है

Share:

और ये क्या काम करते है

नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है “HindiGuide24” के इस आर्टिकल में, दोस्तों जब भी हम इंटरनेट के बारे में सोचते है तो सबसे पहले IP,TCP का नाम हमारे दिमाक में जरुर आता होगा, और आप सभी सोचते होगे की ये क्या है इसलिए इस आर्टिकल  इस लेख में हम बात करेगे की TCP और IP प्रोटोकॉल क्या है और इसके साथ यह भी जानेगे की इनका फुल फॉर्म क्या होता है तो चलिए स्टार्ट करते है –

IP और TCP प्रोटोकॉल की खोज 1982 में Winton Gray Sirf और Bob kahn जो की शोधकर्ता थे उन्होंने ने की दोनों शोधकर्ता ARPANET के लिए काम करते थे, तो चलिए सब से पहले जान लेते है की IP प्रोटोकॉल क्या है

IP प्रोटोकॉल क्या है ?

IP का फुल फॉर्म है ‘Internet Protocol


IP का मतलब है Internet Protocol और address का मतलब है पता जब हम अपने कंप्यूटर या मोबाइल को इंटरनेट से कनेक्ट करते है तो डाटा कम्युनिकेशन के लिए डिवाइस को एक आइडेंटिफिकेशन एड्रेस कोड मिलता है उसको ही IP प्रोटोकॉल या IP एड्रेस कहते है | IP के द्वारा डेटा को इंटरनेट के माध्यम से एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर पर भेजने का काम किया जाता है, इस प्रोसेस में इंटरनेट से जुड़ा हर एक कंप्यूटर एक Unic IP एड्रेस से जाना जाता है और ये IP एड्रेस बाइनरी वैल्यू से बनता है और इंटरनेट नेटवर्क में यूजर द्वारा भेजे गए डाटा को Routing करने का काम करता है इसके साथ ये भी जान लेते है की IP के कितने प्रकार होते है |

Types of IP Address (IP एड्रेस के प्रकार)

IP एड्रेस दो प्रकार के होते है
   1. IPv4 :
इस IP एड्रेस को 32 बाइनरी बिट्स का प्रयोग करके बनाया गया है और यह एक Unique Address होता है | इस एड्रेस में 4 ग्रुप होते है जिन्हें डॉट्स.. द्वारा अलग किया जाता है For example- 214.23.67.134
  2.  IPv6 :
IPv6 एड्रेस को 128 बाइनरी बिट्स में बनाया गया और एक सिंगल Unique एड्रेस होता है | इस एड्रेस में 8 Hexadesimal ग्रुप होते है जिन्हें Colon(:) द्वारा अलग अलग दर्शाया जाता है For example- 2001:cdba:0000:0000:0000 :0000:6771 :4258

TCP प्रोटोकॉल क्या है ?

TCP का फुल फॉर्म होता है Transmission Control Protocol
TCP एक कनेक्शन ओरिएंटेड प्रोटोकॉल होता है और यह इंटरनेट ट्रैफिक को Control करने का काम करता है | जब भी इंटरनेट में भेजा गया डाटा कई हिस्सों में टूट जाता है जिसे स्वतंत्र रूप से भेजने का काम TCP प्रोटोकॉल करता है |


हम आपको यहाँ पर एक example के द्वारा समझाना चाहेगे की IP/TCP काम क्या करते है ताकि आपको आसानी से समझ में आ जाये- अगर आप किसी दोस्त को ईमेल भेजते है तो वह सबसे पहले IP के पास जायेगा क्योकि IP उसे Read करेगा फिर उस ईमेल को निश्चित स्थान तक पहुचाने का काम TCP प्रोटोकॉल करता है |
हम आशा करते है की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंन्द आया होगा | दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट्स करके जरुर बताये | साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल साइट्स पर शेयर जरुर करे और आप हमे सोशल साइट्स पर फॉलो भी कर सकते है | धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं