हेल्लो दोस्तों !आज के टाइम में हमारे पास टाइम नहीं है और हम निर्धारित समय के अंदर करना चाहते है, हलाकि टेक्नोलॉजी इतनी बढ़ गयी है की जिसके चलते हमारे काम काफी आसान हो गए है। इस आधुनिक युग मेंSecurity को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। ऐसे में हमारे पास security के साधन होना काफी जरुरी है। जिसके लिए हमारे पास सबसे बेस्ट और अच्छा ऑपशन CCTV Camera है। जिसे हम अपने घर या Officer में लगाकर हर चींज पर नजर रख सकते हैं। तो चलिए बात करते हैं CCTV के बारे में.
CCTV Camera क्या है ? Full Form of CCTV
फुल फॉर्म CCTV -Close Circuit TV(क्लोज सर्किट टेलीविजन) कहा जाता है। इसे video surveillance के रुप में भी जाना जाता है।यह एक क्लोज सर्किट सिस्टम होता है, जिसमें सभी elements सीधे जुड़े हुए हैं। बता दें, CCTV Security Camera द्वारा रिकॉर्ड किए गए पिक्चर या वीडिओ को प्रसारित नहीं किया जाता है। इसके बजाय, वीडियो को DVR (Digital Video Recorder) या NVR (Network Video Recorder) पर रिकॉर्ड किया जाता है।
CCTV Equipments- विडियो लगातार रिकॉर्ड कर सकते है या किसी विशेष घटना या दिन के कुछ टाइम नजर रखने के लिए CCTV को प्रोग्राम किया है। आप CCTV camera को किसी भी मार्केट से खरीद सकते हैं। साथ ही यह अलग अलग कीमत के साथ उपलब्ध हैं। CCTV काफी सारे फीचर्स, स्टाइल्स और ऑप्शंस के साथ आते हैं। आप अपने हिसाब से Indoor या Outdoor के लिए Camera खरीद सकते हैं।
Types of CCTV(जानिए CCTV कितने टाइप्स के होते है)
CCTV काफी सारे ऑप्शन के साथ आता है। यह सभी ऑप्शन अलग अलग फीचर्स के साथ आते हैं। जिसके चलते आप अपनी जरुरत के हिसाब से CCTV Camera खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं CCTV Camera के कुछ टाइप्स के बारें मे-- Dome CCTV.
- Indoor and Outdoor CCTV.
- Infrared Dome CCTV.
- Day/Night Dome CCTV.
- VEDL Resistance CCTV.
- PTZ CCTV.
- IP- Internet Protocol
- Bullet camera
- C-mount camera
- Dome CCTV- इस CCTV का प्रयोग घर की निगरानी करने के लिए किया जाता है और यह इसके लिए बेस्ट कैमरा मन जाता है, आपको बता दें की इसे खासतौर पर कैसीनो, रिटेल Store और रेस्तरां के अंदर निगरानी रखने के लिए लगाया जाता है।
- Indoor and Outdoor CCTV- इन Outdoor Cameras को घर के अंदर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सभी इनडोर कैमरों को आउटडोर के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जिन्हे सिर्फ घर कें अंदर की Security की जरूरत है, उनके लिए इनडोर Camera एकदम सही हैं।
- Infrared Dome CCTV- इन्फ्रारेड कैमरों को अक्सर “Night Vision” के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें रात के time में भी देखा जा सकता है। Infrared Camera दिन के दौरान High Resolution कलर वीडियों रिकॉर्ड करते है। इन Camera को काफी Power की जरुरत होती है।
- Day/Night Dome CCTV- CCTV डोम कैमरें डे/नाइट कैमरे ही होते है। जिनमें एक Imaging Chip होती है जो बिना इन्फ्रारेड लाइट के Dim Light में भी अच्छी इमेज कैप्चर कर सकते है। इसलिए इनका प्रयोग किया जाता है।
- VEDL Resistance CCTV- इस CCTV कैमरे का कवर बहुत ही मजबूत होता है। इस तरह के कैमरे को खासतोर पर जेलों या किसी अन्य उच्च यातायात के इलाको पर नज़र रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- PTZ CCTV- Pen Tilt Zoom या Ptz कैमेरो को रिमोट के द्वारा निचे ऊपर दाये बाये घुमाया जा सकता है, इन कैमरो का प्रयोग ज्यादातर Merrage फंक्शन, शूटिंग आदि में प्रयोग किया जाता है।
- IP- Internet Protocol- इन्टरनेट प्रोटोकॉल कैमरा एक Webcam होता है जिसे निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाता है IP कैमरे को आप कही से भी एक्सेस कर सकते है।
- Bullet camera- इस कैमरे को एक ढ़ाचे में रखा जाता है, यह आमतौर पर एक बुलेट की तरह एक लंबे सिलेंडर के आकार का होता है। इनका इस्तेमाल Outdoor के लिए किया जाता है। इन्हे Residential स्थान के साथ Commercial पर इस्तेमाल किया जाता है। बुलेट camera विभिन्न आकार और क्षमता के साथ आते है| इनमें से कुछ कैमरों में Manual Zoom Lens और High Range Capacity जैसे फीचर होते हैं, इन कैमरो में अच्छे feature होते है और इनका प्रयोग करना भी सबसे आसान होता है।
- C Mount Camera- C-mount वास्तव में एक lens की तरह होते है, जिसमे 16mm फिल्म कैमरा और क्लोज सर्किट टीवी कैमरो में लगाया जाता है, 4mm लेंस के साथ आप 70 Degree Angle के Viewing Angle में 35 फिट तक की दूरी का चेहरा देख सकते हैं।और इस कैमरे से आप कितनी भी दुरी पर किसी का भी चेहरा साफ देख सकते है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें