लोकसभा चुनाव 2019 के लिए ऐसे डाउनलोड करें अपना Voter ID Slip Online?

Share:

नमस्कार ! आज के इसआर्टिकल में आप जानेगे की लोकसभा चुनाव 2019 के लिए ऐसे डाउनलोड करें अपना Voter ID Slip Online?  के बारे में आपको पूरी जानकारी इस आर्टिकल में मिलेगी. अगर आप भी अपना वोटर स्लिप डाउनलोड या ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े तो चलिए जानते है कैसे -

Download Voter Slip Online

Download Voter Slip Online:  भारत में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान चल रहे हैं। आज 23 अप्रैल को देश भर के 15 राज्यों की 117 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। 19 मई तक मतदान के सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। देश भर में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में देश में अब भी चार चरण के चुनाव बाकी हैं। इसके बाद 23 मई को नतीजे आएंगे। अगर आपके राज्य में अब तक लोकसभा के चुनाव नहीं हुए हैं और आप चाहते है की अपना वोटर कार्ड की डिटेल ऑनलाइन चेक करने के साथ साथ वोटर स्लिप भी डाउनलोड कर सकते है

वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आप सबसे पहले 
Electoralsearch.in पर जाना होगा। आप दो तरीके से वोटर आई स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको अपना वोटर आईडी कार्ड का नंबर पता नहीं है तो भी आप अपना वोटर आईडी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आप दो तरीके से वोटर आईडी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए जानते है वो दो तरीके क्या है।

 

वोटर स्लिप डाउनलोड करने का पहला तरीका: 

  1. यदि आपके पास वोटर ID नंबर है टी विवरण द्वारा खोज (Search by Details) टैब पर क्लिक करके कर सकते है।
  2.  यहाँ आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे - नाम,पिता का नाम, उम्र, राज्य, जिला, निर्वाचन क्षेत्र आदि भर के सर्च कर सकते है।इसके बाद आपको यहाँअपने नाम से मिलते जुलते सुझाव दिखाई देगे, अपने नाम वाले पर क्लिक करके  View Details में जाकर अपनी जानकारी चेक कर सकते हैऔर इस जानकारी को डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते है

    वोटर स्लिप डाउनलोड करने का दूसरा :

    1. यदि आपके पास वोटर आईडी क्रमांक संख्या (EPIC Number) है तो दूसरे टैब ‘पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज/Search by EPIC No’ पर क्लिक कर अपना वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

       

      2. यहाँ पर आपको अपनी वोटर id कार्ड नंबर डाले और फिर स्टेट सेलेक्ट करके सर्च पर क्लिक करे. आपकी वोटर कार्ड की डिटेल आपके सामने आएगी जिसे आप प्रिंट भी कर सकते है


  आपने इस लेख में जाना की लोकसभा चुनाव के लिए ऑनलाइन वोटर ID स्लिप कैसे चेक करे, डाउनलोड कैसे करे की पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिल गई होगी
दोस्तों अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आये तो इसे सोशल साईट में शेयर जरुर करे, और हमारे लेटेस्ट आर्टिकल डायरेक्ट अपने मेल में पाने के लिए फॉलो करे(धन्यवाद्)

 

कोई टिप्पणी नहीं