Identifiers Create करते समय हमें किन किन Rules(नियमो) को ध्यान में रखना जरुरी होता है ?

Share:
नमस्कार दोस्तों ! दोस्तों अगर आप C प्रोग्रामिंग सीखना चाहते है तो आपको यह सीखना भी जरुरी है की किसी Identifiers  को नाम देने के लिए हमे किन किन रूल की फॉलो करना पड़ता है। क्योंकी Identifiers के द्वारा ही हम किसी डाटा को कंप्यूटर की मेमोरी में Identify कर सकते है। और हमारे द्वारा किसी डाटा की Memory Location को दिए जाने वाले इस नाम को ही Identifiers कहते है। इसलिए आपका यह जानना बहुत ही जरुरी है की Identifiers को नाम देने के लिए किन किन रूलको फॉलो करना जरुरी होता है। यह सब जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़े और हमे कमेंट्स करके जरुर बताये की आपको हमारा यह लेख कैसा लगा. तो चलिए जानते है- 

Identifiers

 Identifiers Create करते समय हमें किन किन Rules(नियमो) को ध्यान में रखना जरुरी होता है?


Identifiers Create करते समय हमे निम्नलिखित Rules(नियमो) को फॉलो करना पड़ता है, जो की इस प्रकार से है।

  • किसी भी Identifier के नाम में किसी भी Uppar Case या Lower Case करैक्टर का प्रयोग किया जा सकता है
  • किसी भी Identifier के नाम में अंडर स्कोर का प्रयोग  किया जाता है
  • किसी भी Identifier के नाम में यदि आप अंको का प्रयोग करना चाहते है, तो प्रयोग करने से पहले कम से कम एक करैक्टर या Underscore का होना बहुत ही जरुरी है
  • इसके अलावा Identifier के नाम में किसी भी प्रकार के स्पेशल सिंबल जैसे- Period Comma, Blank Space आदि का प्रयोग नही किया जा सकता है। और इसके साथ ही हमे Identifier के नाम में किसी Reverse वर्ड या किसी Built in Function के नाम का प्रयोग नही कर सकते है
  • किसी भी Identifier  के नाम की शुरुआत किसी अंक से नही हो सकती है। इसलिए ध्यान रहे की Identifier की स्टार्टिंग में आप किसी भी अंक का प्रयोग न करे
  • C एक Case Sensitive Langauge है इसलिए इस भाषा Capital letters या Small letter के नाम अलग अलग माने जाते है। जैसे की INT Sum व int sum दो अलग अलग Variable Name या Identifier होगे
किसी भी वेरिएबल Identifier या कांस्टेंट Identifier का हम निम्न तरीके का कोई भी नाम रख सकते है जो की "C" के Naming Rules का पूरी तरह से पालन करते है। वो इस प्रकार से है

  number
  number2
  amount_of_sale
  _amount
   salary
  daysOfweek
  monthsOfyear

लेकिन आगे दिए जा रहे है नाम गलत और हम इन तरीको के नाम किसी Variable या Constant या Identifier को Assign नही कर सकते है। क्योकि ये नाम C Langauge के Naming Rules का पूरी तरह से पालन नही करते है

 number||                 /*illegalc use of Special Symbol ||*/
 number2*               /*illegalc use of Special Symbol**/
1amount_of_sale    /* Name could not start with a Digit */ &Samount              /* illegalc use of Special Symbol & and $ */
days of week         /* illegalc useof Special Symbol Blank Space*/
months ofyear10   /*illegalc use of Special Symbol Blacn Space*/   

ये थे कुछ Variable जिनका नाम गलत है और इनका प्रयोग आप आप किसी Variable, Constant या Identifier के नाम को Assign नही कर सकते क्योकि ये नाम C Langauge के Naming Rules को फॉलो नही करते है

आपने इस आर्टिकल में   Identifiers क्या है और इसे क्रिएट करते समय हमे किन Rules को फॉलो करना चाहिए और किनको फॉलो नही करना चाहिए इस के बारे में जानकारी दी गयी है अगर आपको यह जानकारी समझ में आये तो आप हमे कमेंट्स करके जरुर बताये की आपको यह जानकारी कैसी लगी 
  दोस्तों इस जानकारी को आपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर  शेयर करे

कोई टिप्पणी नहीं