Bullet Train क्या है? बुलेट ट्रेन की पूरी जानकारी हिन्दी में

Share:
हेल्लो दोस्तों ! सबसे पहले हम आपको अपने इस्ल लेख में स्वागत करते है. और आपको इस  लेख में बताने वाले है की Bullet Train क्या है? क्योकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने अहमदाबाद में देश की पहली बुलेट ट्रेन की नींव रखी। 2023 तक भारत में बुलेट ट्रेन चल जाएगी। आइए जानते हैं बुलेट ट्रेन क्या है? इस लेख में हम जो बुलेट ट्रेन के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं, वो आप सभी यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण है। तो चलिए जानते हैं, What is Bullet Train in Hindi.

बुलेट ट्रेन क्या है? What is Bullet Train in Hindi

तेज गति से चलने वाली ट्रेनों को बुलेट ट्रेन कहते है। 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज चलने वाली पब्लिक की यातायात रेल बुलेट ट्रेन कहलाती है। बुलेट ट्रेन को हाई स्पीड ट्रेन भी कहा जाता है।


यानी कि 150-250 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें बुलेट ट्रेन की श्रेणी में आती है। बुलेट ट्रेन की शुरुआत जापान ने की थी, लेकिन आज कई सारे देशों में बुलेट ट्रेन उपलब्ध है।

 जापान में जब पहली बार हाई स्पीड ट्रेन चलाई गई और उसकी रफ्तार की तुलना गोली से की गई। गोली यानी कि बुलेट, इसलिए तेज गति से चलने वाली ट्रेन का नाम बुलेट ट्रेन पड़ गया।


सामान्यत: बुलेट ट्रेन की गति 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है। सबसे तेज चलने वाली बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड 581 किलोमीटर प्रति घंटा का है। जो की अपने आप मे बहुत ही ज्यादा है 

 

बुलेट ट्रेन की विशेषताएं

Bullet train में सामान्य ट्रेन की तुलना में अधिक सुविधाएं होती हैं। जैसे कि व्हीलचेयर वाले यात्रियों के लिए दो अतिरिक्त शौचालय होते हैं। महिलाओं के लिए स्तनपान कराने के लिए और बीमार यात्रियों के लिए मल्टी पर्पल रूम होते हैं। ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो
बच्चों के लिए अलग टॉयलेट सीटें और वेस्टइंडीज स्टाइल के शौचालय भी होते हैं। मनोरंजन के लिए LCD लगाई जाती है। चार्जिंग के लिए USB सेवा में मिलती है। बुलेट ट्रेन में विमान की तरह ही ई-लेदर सीट जैसी कई सारी विशेषताएं होती हैं।  

बुलेट ट्रेन के क्या-क्या फायदे हैं?

 वैसे तो Bullet train के फायदे बहुत सारे हैं। लेकिन हम यहां आपको बुलेट ट्रेन के टॉप फायदों के बारे में बता रहे हैं। जो की इस प्रकार है 
  • विमान की तुलना में सस्ती यात्रा: विमान की हवाई यात्रा की तुलना में बुलेट ट्रेन की यात्रा सस्ती होती है।
  • शॉर्ट रेंज के फायदे: आमतौर पर छोटे शहरों में जाने के लिए लंबी हवाई यात्रा करनी पड़ती है, इसीलिए बुलेट ट्रेन से शार्ट रेंज पैसेंजर को फायदा है।
  • बैठने की क्षमता और आवृत्ति: बुलेट ट्रेन में 1000 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं। इसकी बैठने की क्षमता विमान से ज्यादा होती है।
  • शोर प्रदूषण: एयरपोर्ट पर शोर प्रदूषण बहुत ज्यादा होता है। हवाई जहाज एक रेल की तुलना में बहुत ज्यादा शोर प्रदूषण पैदा करता है।
  • देरी की समस्या खत्म: सामान्य ट्रेनों के होने की समस्या ज्यादा होती है। जापान में बुलेट ट्रेन के आने में देरी की समस्या 1 मिनट के आस पास होती है।

बुलेट ट्रेन की शुरुआत कब हुई?

बुलेट ट्रेन की शुरुआत भारत से हजारों किलोमीटर दूर एक देश ने 1927 में ही शुरू कर दी थी। उस देश का नाम है जापान। जी हां, दुनिया में सबसे पहले बुलेट ट्रेन चलाने वाला जापान सबसे पहला देश है।

जापान, जिसकी राजधानी टोक्यो संसार का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला और सबसे अमीर शहर है और इसे बेहतरीन परिवहन तंत्र के लिए ही जाना जाता है।

तो दोस्तों बुलेट ट्रेन के बारे में आपको बेहतर से बेहतर जानकारी शेयर की गयी है दोस्तों अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो इस को आपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे और हमारे ब्लॉग को फॉलो जरुर करे ताकि हम आपको  आपने आने वाले आर्टिकल डायरेक्ट ईमेल में भेज सके

 


कोई टिप्पणी नहीं