Computer Network क्या है ? इसकी पूरी जानकारी हिंदी में

Share:
दोस्तों Technology के दौर में कंप्यूटर नेटवर्क क्या है ? यह हमारे किस काम आता है यह जानना बहुत ही जरुरी है इस लेख में कंप्यूटर नेटवर्क क्या है? और यह कितने प्रकार का होता है। कंप्यूटर नेटवर्क के पार्ट, कंप्यूटर Network के लाभ और इसका उपयोग कैसे करते है के बारे में पूरी जानकारी वो भी हिंदी में दी गयी हैं।


इसकी पूरी जानकारी हिंदी में

कंप्यूटर शब्द कहीं न कहीं हमारी लाइफ से जुड़ा है फिर चाहे वह Bank, Office, School, Collage या घर हो इन सभी जगह कंप्यूटर का उपयोग होता है। जिस तरह से कंप्यूटर हमारे लिए जरूरी हो गया है उसी तरह से कंप्यूटर को एक सही Network में जुड़ना जरूरी है, एक सही Network ही कंप्यूटर पर User की Security और Speed से Data Transfer के लिए जिम्मेदार होता है।


अगर आप कोई भी Online Work से जुड़े हुए है तो आपका कंप्यूटर नेटवर्क के बारे में जानना बहुत जरुरी है, तो चलिए जानते हैं कंप्यूटर नेटवर्क के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से -

 Computer Network क्या है ?

जब भी कंप्यूटर एक या एक से अधिक कंप्यूटरो से जुड़ जाता है तो वह एक Computer Network बन जाता है। इसमें दो या दो से अधिक डिवाइस को कनेक्ट किया जाता है ताकि वो अपनी जानकारी और संसाधनों को एक दुसरे के साथ शेयर कर सके। इसी प्रोसेस को Computer Network कहा जाता है। कंप्यूटर Network की शुरुआत 1960 और 1970 के बीच हुयी थी तब इसका नाम ARPANET था। आज ये दुनिया का सबसे बड़ा Network बन गया है जिसे हम इन्टरनेट (Internet) के नाम से जानते हैं।

 कंप्यूटर नेटवर्क का उपयोग  


  • किसी भी Information को एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर में Share करना
  • अलग-अलग कंप्यूटर से केवल एक Printer पर Print निकालने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है
  • किसी एक File को बहुत से कंप्यूटर में खोलने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
  •  किसी एक Project पर बहुत से User को एक साथ काम करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।

कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार

 Computer Network को इनके काम करने या इनकी जरूरत के हिसाब से इन्हें 3 भागो में विभाजित किया गया है। जो इस प्रकार से है-
  1. Local Area Network (LAN)
  2. Wide Area Network (WAN)
  3. Metropolition Area network (MAN)
  

कंप्यूटर नेटवर्क के पार्ट 

बहुत से पार्ट जुड़कर एक Complete Computer Network तैयार करते है और Computer Network को सही से समझने के लिए इनके Part के बारे में समझना भी बहुत ही जरूरी है।
  1.  Server
  2. Cable
  3. Node
  4. Topology
  5. Nos
तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते है, क्योकि अगर आप नेटवर्क के पार्ट्स के बारे में नही जानेगे तो नेटवर्क के बारे में जानने का कोई फायदा नही है तो चलिए जानते है-


  1.  Server:  
  2. Server भी एक कंप्यूटर होता है लेकिन इससे नेटवर्क में जुड़े सभी कंप्यूटर को Control किया जा सकता हैयह कंप्यूटर नेटवर्क का Main Part होता है।
  3. Cable: कंप्यूटर को एक दुसरे से जोड़ने के लिए केबल का प्रयोग किया जाता है जिसे LAN केबल कहते है
  4. Node: Server से जो भी कंप्यूटर जुड़ा होता है उसे Node कहते है। एक Node का अपना एक Address होता है जिससे वह Node पहचाना जाता है
  5.  Topology: एक कंप्यूटर दुसरे कंप्यूटर से किस प्रकार से जुड़ा है यह सभी Topology का हिस्सा होता है। इसमें यह देखा जाता है की कंप्यूटर की Location क्या है और यह Cable से किस तरह जुड़ा है। जब भी कंप्यूटर को एक नेटवर्क में जोड़ा जाता है तो इसके लिए Topology का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है
  6. Nos: एक नेटवर्क मे लगे प्रत्येक डिवाइस को एक नोड कहा जाता है। यह नोड एक कंप्यूटर, लैपटॉप या प्रिंटर या कोई भी इनपुट और आउटपुट डिवाइस भी हो सकता है।

दोस्तों पाठको, हम उम्मीद करते है की आपको Computer Network क्या है के इस लेख से कुछ नया सिखने को मिलेगा, अगर आपको कंप्यूटर नेटवर्क्स से रिलेटेड कोई सवाल पूछना है तो आप कमेंट करके पुच सकते है
अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Social Media में जरूर Share करे, धन्यवाद!


कोई टिप्पणी नहीं